गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा करती है किसान आंदोलन का समर्थन

बहराइच : अखिलेश यादव शनिवार को दोपहर में निजी हेलीकॉप्टर से बहराइच पुलिस लाइन पहुंचे और कहा कि दिल्ली में किसान अपने हक के लिए धरना दे रहे हैं। हम किसानों के साथ हैं। इसके बाद वह पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के आवास की ओर रवाना हुए। यादव ने दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और पीडीए किसानों के साथ कंधा मिलाकर खड़े हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री आज एक बजे के आसपास पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद वह शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के आवास के लिए रवाना हुए। शाह के आवास रवाना होने से पहले पत्रकार वार्ता में यादव ने कहा कि दिल्ली में किसान अपने हक के लिए धरना दे रहे हैं। हम किसानों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार किसान की मांगों पर अमल करे, इसके लिए पीडीए गठबंधन पूरा सहयोग कर रहा है। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है। हक और सम्मान के लिए उनकी पार्टी किसानों के साथ रहेगी। इस दौरान पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, रामतेज यादव, विधायक आनंद यादव, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, महिला जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी, गोंडा से सूरज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *