गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुंडो, बदमाशों की पार्टी सपा अब रसातल में है

झांसी : बृजेश पाठक ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडो,बदमाशाें , लफंगो और दंगाइयों को प्रश्रय देने वाली पार्टी रसातल में है। यहां एक विवाह घर में दो दिवसीय नगर निगम पार्षदों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने आये श्री पाठक ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा “ अखिलेश यादव के पास ट्वीट करने के सिवा कुछ और करने को रह नहीं गया है क्योंकि उनकी पार्टी को पिछले चार चुनाव में जनता ने हाशिए पर धकेल दिया था और अब वह रसातल में जा रही है। वह केवल ट्वीट की करते हैं।”
चंद्रयान की सफलता के बाद श्रेय लेने के लिए हो रही राजनीति के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के महान वैज्ञानिकों का लाजवाब प्रदर्शन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किया गया है और दुनिया भारत माता की जय जयकार के नारे लगा रही है। इससे पहले प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इतना ही नहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों को प्रसार भी घर घर तक करने में पार्षद बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगा है और पार्टी भी लोगों तक सरकार की नीतियों के माध्यम से उन्हें काम करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व को हम धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, झांसी -ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू,महापौर बिहारी लाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *