गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जातीय वैमनस्यता फैलाना चाहती है सपा

लखनऊ : भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश को जातीय वैमनस्यता की आग में झोकनें की साजिश कर रही है। चौधरी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सपा को सिर्फ सत्ता और सिंहासन का लालच है। सपा दलितों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, गरीबों की कभी हित-चिन्तक नही रही। सत्ता की लालच में समाजवादी पार्टी किसी भी स्तर पर जा सकती है। सपा की ना तो कोई नीति है ना सिद्धांत, चुनाव नजदीक आते ही सपा को गठबंधन याद आने लगते हैं और फिर बाद में अपनी असफलताओं का ठीकरा दलितों, पिछड़ों, शोषितों, और गरीबों पर मढ़कर उन्हें अपनी हार के लिए दोषी बताते हैं।
उन्होने कहा कि सपा की रणनीति हमेशा से देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने और तुष्टिकरण को बढावा देने की रही है। अब तो साबित हो गया है कि सुनियोजित साजिश के तहत सपा प्रमुख ने अपने सिपहसालार से पूज्य रामचरित मानस के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करवायीं। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अपने सिपहसालार के साथ मिलकर जिस तरह के नारे उन्होंने अपनी सभा में लगवाये उससे समाजवादी पार्टी का मूल चरित्र जनता के सामने आया है।
उन्होंने कहा कि दलित, पिछडे़, शोषित, वंचित, युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों के मन से सपा के कुशासन का भय अभी भी निकला नहीं है। जनता जानती है कि सपा का एक मात्र उद्देश्य येन-केन प्रकारेण सत्ता हासिल कर जन-धन की लूट और घर-घराने में सत्ता की हिस्सेदारी भर है। लेकिन जनता सपा की समाज को बांटने और राज करने वाली सोच को कभी भी अपना समर्थन नही देगी। आगामी नगरीय निकाय के चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना मत देकर अभूतपूर्व सफलता दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *