गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अखिलेश के नेतृत्व में ही सपा उतरेगी चुनाव में

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में ही 2024 के चुनावी रण में उतरेगी और प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रहे मोहन सिंह की जयंती पर आये सपा प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने ‘ यूनीवार्ता ’ से बातचीत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी की तैयारी बूथ स्तर पर है। बूथ कमेटियों का गठन हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी बूथ कमेटियों के द्वारा जो मतदाता सूची में भाजपा के कुछ कर्मचारियों और अधिकारी काम कर रहे हैं और उनके कारण 2022 के चुनाव में लाखों वोटों को मतदान से वंचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा “ हमारी पार्टी द्वारा इस प्रदेश के अन्दर लाखों लोग जो पूर्व में अपने मताधिकार से वंचित कर दिये गये थे, उनको वोट डालने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि उनको वोट डालने का हक मिले।

सपा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी सीटें लड़ेगी। हमारे नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो तय करेंगे उसका पालन किया जायेगा। ” एक प्रश्न के उत्तर में बिना नाम लिए कहा कि ओम प्रकाश राजभर और डा.संजय निषाद को उनको वहां(भाजपा) में जरूरत थी और वे जिस स्थित पर आज वे हैं, वे उसी लायक हैं। सपा में जिस तरह उन्हें छूट थी, वहां उनको बोलने की भी छूट नहीं है। वे वहां भाजपा के शर्त पर काम कर रहे हैं। यही उनकी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *