जालंधर : पंजाब में जालंधर की पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के भीतर बड़े अभियान में चाइना डोर के 110 गट्टू बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर पंतग उड़ाने के दौरान तेज और खतरनाक पतंग डोर, जिसे आमतौर पर चाइनीज डोर या चाइना डोर/डोर के नाम से जाना जाता है, का उपयोग बढ़ता है। सुरक्षा के कारण राज्य सरकार ने इस डोर पर प्रतिबंध लगा दिया है और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर अवैध पतंग डोर की बिक्री को रोकने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
उन्होंने पिछले सप्ताह के दौरान 110 गट्टू चाइनीज डोर बरामद कर दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चाइना डोर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान
