गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विभिन्न वर्गो के लिए बजट में विशेष सौगाते

अलवर : राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पिटारे से आज विभिन्न वर्गों के लिए विशेष सौगाते निकली है।
जूली ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि इस बजट से राज्य की जनता की आशाओं और उम्मीदों को जहां विशेष पंख लगेगे वही युवाओं और महिलाओं को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं के विकास को ध्यान में रखकर बचत, राहत, बढ़त की थीम पर पेश किया गया यह बजट समाज के हर तबके को विकास की नई दिशा देगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं युवाओं पर विशेष फोकस करते हुए इस बजट में प्रदेशवासियों के लिए एक नई किरण की उम्मीद बांधी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना की राशि 10 लाख रुपयें से बढाकर 25 लाख एवं दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख, ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी निशुल्क कर निरोगी राजस्थान के ध्येय को पूरा करने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *