गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों को कुचला, 10 मौत

मची चीख-पुकार, शादी समारोह से भोज खाकर लौट रहे थे
बिहार :
बिहार के वैशाली जिले में रविवार की देर शाम महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर 28 टोला के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अभी तक दस लोगों के मरने की सूचना मिली है। कई लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की भी खबर है। मरने वाले लोगों में ज्यादातर लोग एक शादी समारोह से भोज खाकर लौट रहे थे।
सोनपुर मेला देख पटना लौट रहे बहनोई की मौत, साला जख्मी
सोनपुर-छपरा हाई-वे पर सोनपुर थाने के दुधैला मोड़ के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार से छपरा से हाजीपुर की ओर जा रहे एक ट्रक के धक्का मार देने से एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में बहनोई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी उसके साले को इलाज के लिए तत्काल यहां के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। दोनों साला-बहनोई बताए गए हैं।
सोनपुर मेले में झूले का साइडर टूटा, छह जख्मी, एक गंभीर
एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड में चिड़िया बाजार के समीप रविवार की शाम अचानक एक झूले के दोनों तरफ का साइडर टूट गया। साइडर टूटकर बिजली के तार पर गिरा। इससे बिजली का तार भी टूट गया और आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया। वहां थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गई। भगदड़ मचते ही मेला घूम रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच झूला पर बैठे लोग भी घबड़ाहट में झूले पर से कूदने लगे।

इस घटना में एक महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल यहां के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अमन खान को पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *