गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंका ने मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस

कोलंबो : श्रीलंका ने रविवार को सैन्य परेड के साथ अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने स्वतंत्रता दिवस संदेश में देश और विदेशों रह रहे सभी श्रीलंकाई लोगों को देश के पुनर्निर्माण में अपनी अधिकतम ऊर्जा का योगदान देने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सरकार कई बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था को स्थिरता की ओर ले जा रही है।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका नागरिकों के दृढ़ समर्थन के कारण देश चुनौतियों पर काबू पा रहा है। उन्होंने कहा देशवासियों ने व्यापक, दीर्घकालिक राष्ट्रीय पुनर्निर्माण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने लोगों से आर्थिक सुधार के मौजूदा रास्ते पर बने रहने और समृद्धि बहाल करने का भी आग्रह किया। इस बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 754 कैदियों को विशेष राष्ट्रपति क्षमादान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *