गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंका मार्च में करेगी बांग्लादेश का दौरा

कोलंबो : श्रीलंका की टीम मार्च में दो टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। दौरे में पहला टेस्ट 22 मार्च को दूसरा टेस्ट 30 मार्च से खेला जाएगा। क्रिकइंफो से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास का यह पहला मौक़ा होगा, जब टेस्ट सीरीज़ का एक भी मैच राजधानी ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। उस समय यह मैदान बांग्लादेश महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला सीरीज़ के आयोजन में व्यस्त होगा।
टेस्ट सीरीज़ से पहले टी20 और वनडे सीरीज़ भी खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम एक मार्च को ढाका पहुंचेगी। उसी दिन ढाका में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) का फ़ाइनल होना भी निर्धारित है। तीन टी20 चार, छह और नौ मार्च को सिलेट में खेले जाएंगे। पहले दो मैच शाम छह बजे, वहीं अंतिम मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा।
इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज़ 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी। सभी वनडे मैच चटगांव में खेले जाएंगे। पहले दो मैच डे-नाईट होंगे जबकि तीसरा मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह बांग्लादेश में पिछले 11 सालों में सबसे जल्दी शुरू होने वाला वनडे मैच होगा। यह सीरीज़ रमज़ान के महीने में खेला जाएगा। इससे पहले बांग्लादेश ने पिछले साल भी रमज़ान के महीने में आयरलैंड के ख़िलाफ़ टी20 और एकमात्र टेस्ट की सीरीज़ खेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *