गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मछुआरों के खिलाफ श्रीलंका का उत्पीड़न बढ़ा

रामनाथपुरम (तमिलनाडु) : एम.के.स्टालिन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासन के तहत ‘श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है’ जो दर्शता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘कमजोर’ है। यहां मंडपम में मछुआरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री स्टालिन ने कहा कि 2014 में केंद्र में सरकार बदलने के बाद से श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ हमले बढ़ गए हैं।
उन्होंने कहा, “मछुआरों पर लगातार हमले और उनके मछली पकड़ने के जाल को नष्ट करना एक रोज कहानी बन गई है।” उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा निर्दोष तमिलनाडु मछुआरों पर हमला करना, गिरफ्तार करना और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजना एक नियमित मामला बन गया है। उन्होंने कहा कि लंका को सौंपे गए कच्चाथीवू द्वीप को पुनः प्राप्त करना मछुआरों के मुद्दे का एकमात्र स्थायी समाधान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मछुआरों को जब भी पकड़ा गया, तो उन्होंने श्री मोदी को पत्र लिखा। इसके बाद मछुआरों को रिहा कर दिया गया था, लेकिन श्रीलंका सरकार ने जब्त की गई मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछली पकड़ने के जाल को जारी नहीं किया था, जो मछुआरों की आजीविका के लिए आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *