गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में 132 वर्षों में तीसरी बार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज

श्रीनगर : जम्मू- कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जो जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में पिछले 132 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक है। यहां 26 जुलाई, 2021 को दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि 21 जुलाई 1988 को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
एक स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने कहा कि श्रीनगर में रात का तापमान आमतौर पर मई के मध्य में महसूस होने वाले दिन के तापमान के बराबर था।
कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर भी शनिवार देर रात के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बने रहने के आसार हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज दोपहर या रात के दौरान गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा, “उनतीस जुलाई को गर्म और उमस भरे मौसम के बीच कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार 55 प्रतिशत हैं और इसके साथ ही तापमान एक डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होने का अनुमान है।”
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से एक अगस्त तक दिन का तापमान 29-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बारिश का भी अनुमान है।
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के राजौरी में 88.4 मिमी, जम्मू में 64.4 मिमी, कटरा में 21.6 मिमी और कठुआ में 20.8 मिमी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *