गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

SRPF जवान ने अपने सहयोगी को मारकर की खुदकुशी

SRPF jawans

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने अपने सहयोगी की हत्या कर दी और फिर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार शाम घटित हुई। उन्होंने बताया कि दोनों जवान एसआरपीएफ ग्रुप-1 के थे और मौजूदा समय में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए मरपल्ली पुलिस सहायता केंद्र में तैनात थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीकांत बेराद नामक जवान ने गढ़चिरौली में दक्षिण सिरोंचा तालुका में जिमलगट्टा पुलिस उप-मंडल के अंतर्गत आने वाले मारपल्ली पुलिस सहायता केंद्र में के बैरक में कथित तौर बंदू नौथर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि दोनों कि मौके पर ही मौत हो गयी। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी के पीछे के सही कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *