मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मचने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 83.18 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर रहा। इसी तरह इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.18 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया एक पैसे बढ़कर 83.17 रूपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली की बदौलत 83.13 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 83.19 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।
