गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्टार स्पोर्ट्स ने विंबलडन 2023 के लिए लांच किया प्रोमो

मुंबई : साल के सबसे बड़े टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन का जश्न मनाने और प्रशंसकों को उत्साह बढाने के लिये स्टार स्पोर्टस ने एक आकर्षक प्रोमो ‘आलवेज लाइक नेवर बिफोर’ लांच किया है। विंबलडन में घास के मैदानों को बेहद बारीकी से सजाया गया है और एक शताब्दी से भी अधिक समय तक इसका समृद्ध इतिहास रहा है। इस साल यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट तीन से 16 जुलाई के बीच खेला जायेगा जिसे भारत में स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और डिज्नी + हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
प्रोमो में फिल्म खिलाड़ियों के कौशल, अटूट दृढ़ संकल्प और अदम्य भावना के असाधारण प्रदर्शन को उजागर किया गया है। फिल्म में महान नोवाक जोकोविच, विश्व नंबर 1 इगा स्वोटेक और कार्लोस अल्कराज, स्टेफानोस त्सिटिपास और कोको गॉफ जैसे होनहार खिलाड़ी हैं जो ताज के लिए कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में मौजूदा चैम्पियन नोवाक जोकोविच खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *