गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लॉस एंजिल्स के आग प्रभावित इलाकों में फ्री भेजे जायेंगे स्टारलिंक टर्मिनल

Starlink terminals will be sent for free to fire-affected areas of Los Angeles

लॉस एंजिल्स: अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने घोषणा की कि स्पेसएक्स लॉस एंजिल्स में उन क्षेत्रों में निःशुल्क स्टारलिंक टर्मिनल प्रदान करेगा जो जंगल की आग से प्रभावित हुए हैं। मस्क ने एक्स पर कहा “स्पेसएक्स कल सुबह एलए में प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क स्टारलिंक टर्मिनल प्रदान करेगा।” कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स और उसके आसपास कई जंगलों में मंगलवार से आग भड़क उठी है, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और हजारों लोगों को दूसरे स्थान पर जाना पड़ा।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम पर जल बहाली घोषणा पर हस्ताक्षर करने से इनकार करके आपदा को बढ़ाने का आरोप लगाया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “अब अंतिम कीमत चुकाई जा रही है। मैं मांग करूंगा कि यह अक्षम गवर्नर कैलिफोर्निया में सुंदर, स्वच्छ, ताजे पानी को बहने दे, इसके लिए वह जिम्मेदार है। इन सबके अलावा, फायर हाइड्रेंट के लिए पानी नहीं है, न ही अग्निशमन विमानों के लिए। यह एक वास्तविक आपदा है।”

मस्क ने इस बात से सहमति जतायी कि राज्य और इसकी जल आपूर्ति के कुप्रबंधन के कारण गैविन न्यूजॉम को पद से हटाने के लिए मतदान करने का समय आ गया है।” लॉस एंजिल्स में पैलिसेड्स फायर की पहली सूचना मंगलवार को मिली थी और वानिकी तथा अग्निसुरक्षा अधिकारियों ने कहा था कि यह 15,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई है। ईटन में आग मंगलवार रात लगी, जिसके कारण लोगों को सुरक्षित निकालने के आदेश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *