नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी नई सॉनेट की अखिल भारतीय स्तर पर शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख घोषित की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नई सॉनेट की देश भर में 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली विशेष प्रारंभिक कीमत रखी गयी है। दिसंबर 2023 में पेश की गयी नई सॉनेट में 25 सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें 10 ऑटोनॉमस सुविधाओं वाला उत्कृष्ट एडैस और मजबूत 15 हाई-सेफ्टी विशेषताएं शामिल हैं। इस वाहन में 70 से अधिक कनेक्टेड कार सुविधाएं हैं, जैसे कि ‘फाइंड माइ कार विद एसवीएम’ और हिंग्लिश कमांड देता है।
नई सॉनेट 19 अलग-अलग वेरिएंट में अपनी उपलब्धता के साथ विविध प्रकार के ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है, जिसमें 9.79 लाख रुपये से शुरू होने वाले 5 डीज़ल मैनुअल वेरिएंट भी शामिल हैं। 10 ऑटोनॉमस फंक्शंस की विशेषता वाला सेगमेंट का बेस्ट एडैस लेवल 1, डीज़ल और पेट्रोल दोनों इंजन के लिए टॉप-ऑफ़-द-लाइन वेरिएंट में उपलब्ध है। पेट्रोल में जीटी लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 14.50 लाख रुपये और 14.69 लाख रुपये और डीज़ल की कीमत 15.50 लाख रुपये तथा 15.69 लाख रुपये है।
इसमें फ्रंट कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट , लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट , और लेन फॉलोइंग असिस्ट जैसी 10 ऑटोनॉमस सुविधायें भी है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सहित, सभी वेरिएंट में 15 सेफ्टी फीचर मानक तौर पर दिए गए हैं।
नई सॉनेट की शुरूआती कीमत 7.99 लाख
