रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा हर साल हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करती आई है। स्पष्ट आंकड़ों के साथ पार्टी ने राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर किया है।हेमंत सरकार के 4 वर्ष आगामी 28दिसंबर को पूरे होंगे। इस दृष्टि से इस वर्ष भी पार्टी जनता की अदालत में हेमंत सरकार की 4 वर्षों की नाकामियों ,लूट झूठ,भ्रष्टाचार को सटीक आंकड़ों के साथ लेकर जाएगी।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप पत्र तैयार करने की दृष्टि से एक 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसके संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव बनाए गए हैं। समिति के सदस्य के रूप में शिवपूजन पाठक,योगेंद्र प्रताप सिंह,रविनाथ किशोर,सुनीता सिंह शामिल हैं।
हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा लाएगी आरोप पत्र
