गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रदेश का बजट किसान हितैषी

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश का बजट किसान हितैषी बजट है। चौधरी बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो किसान कमलनाथ की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण डिफाल्टर हो गए हैं, उन किसानों के लिए बजट में सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज शिवराज सरकार भरेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 3200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने किसान हितैषी बजट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री जगदीश देवडा का आभार व्यक्त किया है।
चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान हितैषी प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के अंतर्गत 3346 गोशाला का निर्माण स्वीकृत किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना के लिए 1000 करोड़, अटल कृर्षि ज्योति योजना के लिए 5520 करोड, 5 एच.पी के कृषि पम्पों एवं थ्रेशरो तथा एक बत्ती कनेक्शन को निशुल्क प्रदाय के लिए 2001 करोड का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *