गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्यकर्मियों ने किया पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन

चंडीगढ़/नई दिल्ली : ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एंप्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत विभिन्न उत्तरी राज्यों के सरकारी कर्मचारियों ने जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिनों से धरनारत पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा के यहां जारी बयान के अनुसार बड़ी संख्या में कर्मचारी संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पहलवानों के समर्थन में, केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते और यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जुलूस की शक्ल में जंतर-मंतर पहुंचे।
लांबा के अनुुसार प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा, नगरपालिका कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, यूटी चंडीगढ़ एंप्लाईज एंड वर्कर्स फेडरेशन, पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन, दिल्ली जल बोर्ड कर्मचचारी यूनियन आदि के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च में भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *