गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के विवाद में चले डण्डे, तलवार

अलवर : राजस्थान में खैरथल तिजारा जिला के किशनगढ़बास थाना अंतर्गत मूसाखेडा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें तलवार और फर्शी तक निकल गई तथा एक व्यक्ति को तलवार आंख के नीचे छूकर निकल गई। घटना में गनीमत यह रही कि इसमें किसी को ज्यादा चोटे नहीं आई है। विवाद चुनावी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा है दोनों ही पक्षों ने थाने में करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं।
पुलिस ने बताया कि मुसाखेड़ा के रहने वाले बलविंदर सिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि गत 26 नवंबर को वह अपनी दुकान पर था। तभी अचानक हाथो मे घातक हथियार लाठी फर्सी, पत्थर लेकर दुकान लूटने एवं हत्या करने के उद्देश्य से एक साथ करीब 40-45 व्यक्ति जिसमे किशोरी, सीताराम एवं लकिशोरी के अन्य भाई परिवार वाले और अन्य साथी उसकी दुकान में घुसकर लूट पाट करने।

किशोरी व सीताराम ने दुकान के गल्ले मे रखे करीब 20 हजार रुपये निकाल लिये और उसके उपर हमला कर दिया। उसे जो भी बचाने आया उनके साथ भी मारपीट की और ये लोग उसकी दुकान को लूट ले गये और दुकान का सामान तोड फोड कर नष्ट कर दिया। वह अपनी जान बचा कर निकल कर आया। पुलिस ने इसका मामला दर्ज कर लिया है तो वही दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *