गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

मुंबई : बैंक ऑफ जापान के नकारात्मक ब्याज दरों के दौर से बाहर निकलने के संकेत के बाद वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन भी तेजी रही। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 528.17 अंक अर्थात 0.79 प्रतिशत की छलांग लगाकर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 67 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 67127.08 अंक पर पहुंच गया। इससे पूर्व यह 20 जुलाई को 67571.90 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 176.40 अंक यानी 0.89 अंक उछलकर 19996.35 अंक पर रहा।
दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई। इससे मिडकैप 1.20 प्रतिशत की तेजी लेकर 33,064.96 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत की उड़ान भरकर 38,533.40 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3942 कंपनियाें के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2110 में लिवाली जबकि 1663 में गिरावट रही वहीं 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी 46 कंपनियां हरे जबकि चार लाल निशान पर रही।
बीएसई के सभी 20 समूहों में तेजी रही। इस दौरान सर्विसेज 3.01, यूटिलिटीज 2.43, दूरसंचार 2.32, पावर 2.04, कमोडिटीज 0.97, सीडी 0.87, ऊर्जा 0.42, एफएमसीजी 0.87, वित्तीय सेवाएं 0.94, हेल्थकेयर 0.55, इंडस्ट्रियल्स 0.57, आईटी 0.61, ऑटो 1.59, बैंकिंग 1.06, कैपिटल गुड्स 0.30, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.33, धातु 0.93, तेल एवं गैस 0.48, रियल्टी 0.88 और टेक समूह के शेयर 0.72 प्रतिशत चढ़ गए। विश्व बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.28, जर्मनी का डैक्स 0.53 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.84 प्रतिशत की तेजी रही जबकि जापान का निक्केई 0.43 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.58 प्रतिशत लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *