गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट और अमेरिकी श्रम आंकड़ों में नरमी से विश्व बाजार की बढ़त से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर में दो दिन बाद तेजी लौट आई। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 405.53 अंक अर्थात 0.62 प्रतिशत की छलांग लगाकर 65631.57 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.65 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19545.75 अंक पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई का मिडकैप 0.03 प्रतिशत फिसलकर 31,866.42 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.59 प्रतिशत की तेजी लेकर 37,649.51 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3785 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2278 में लिवाली जबकि 1384 में बिकवाली हुई वहीं 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियां हरे जबकि शेष 15 लाल निशान पर रही। बीएसई में एफएमसीजी, हेल्थकेयर, दूरसंचार, यूटिलिटीज, धातु और पावर समूह की 0.56 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर 14 समूहों में लिवाली हुई।

इस दौरान कमोडिटीज 0.13, सीडी 0.93, ऊर्जा 0.19, वित्तीय सेवाएं 0.41, इंडस्ट्रियल्स 0.95, आईटी 0.98, ऑटो 0.81, बैंकिंग 0.69, कैपिटल गुड्स 1.31, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.92, तेल एवं गैस 0.19, रियल्टी 0.38, टेक 0.83 और सर्विसेज समूह के शेयर चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक रुझान रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41, जापान का निक्केई 1.80, हांगकांग का हैंगसेंग 0.10 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.10 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.04 प्रतिशत की नरमी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *