गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 594.91 अंक अर्थात 0.92 प्रतिशत की छलांग लगाकर 64958.69 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 181.15 अंक यानी 0.94 प्रतिशत उछलकर 19411.75 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,021.21 अंक और स्मॉलकैप 1.00 प्रतिशत मजबूत होकर 37,965.00 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3964 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2452 में लिवाली जबकि 1336 में बिकवाली हुई वहीं 176 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 45 कंपनियां तेजी जबकि शेष पांच नुकसान में रही। बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की 0.44 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर 19 में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 1.38, सीडी 0.88, ऊर्जा 1.27, एफएमसीजी 0.45, वित्तीय सेवाएं 0.76, हेल्थकेयर 1.19, इंडस्ट्रियल्स 1.42, आईटी 0.86, दूरसंचार 0.47, यूटिलिटीज 1.39, ऑटो 0.65, बैंकिंग 0.74, कैपिटल गुड्स 1.68, धातु 1.64, तेल एवं गैस 1.33, पावर 1.09, रियल्टी 1.19, टेक 0.79 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.06 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.02 और जर्मनी का डैक्स 0.16 प्रतिशत गिर गया जबकि जापान का निक्केई 2.37, हांगकांग का हैंगसेंग 1.71 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.91 प्रतिशत मजबूत रहा। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 471 अंक की तेजी के साथ 64,835.23 अंक पर खुला लेकिन बकवाली होने से थोड़ी देर बाद 64,617.48 अंक के निचले स्तर पर आ गया।

इसके बाद हुई लिवाली की बदौलत यह लगातार बढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 64,992.54 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 64,363.78 अंक के मुकाबले 0.92 प्रतिशत उछलकर 64,958.69 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 115 अंक मजबूत होकर 19,345.85 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,309.70 अंक के निचले जबकि 19,423.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,230.60 अंक की तुलना में 0.94 प्रतिशत मजबूत होकर 19,411.75 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान सेंसेक्स की तेजी पर रही 26 कंपनियों में से एलटी ने सबसे अधिक 2.30 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। साथ ही एक्सिस बैंक 2.07, पावरग्रिड 1.88, टाटा स्टील 1.79, बजाज फिनसर्व 1.68, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.32, आईसीआईसीआई बैंक 1.26, इंफोसिस 1.07, टेक महिंद्रा 1.04, टीसीएस 1.03, एनटीपीसी 0.87, रिलायंस 0.86, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.76, भारती एयरटेल 0.73, एचडीएफसी बैंक 0.72, सन फार्मा 0.66, आईटीसी 0.37, विप्रो 0.33, एचसीएल टेक 0.26 और मारुति के शेयर 0.11 प्रतिशत चढ़ गए। वहीं, एसबीआई 0.65, टाटा मोटर्स 0.29, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 और टाइटन के शेयरों ने 0.19 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *