गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : विदेशी बाजारों की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, कमोडिटीज और हेल्थकेयर समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 275.62 अंक अर्थात 0.42 प्रतिशत उछलकर 65930.77 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.40 अंक यानी 0.45 प्रतिशत चढ़कर 19783.40 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.14 प्रतिशत बढ़कर 33,407.33 अंक और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत उठकर 39,829.60 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3854 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2018 में लिवाली जबकि 1701 में बिकवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां लाभ और शेष 20 नुकसान में रही। बीएसई के 12 के समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.77, सीडी 0.43, वित्तीय सेवाएं 0.37, हेल्थकेयर 0.59, ऑटो 0.42, बैंकिंग 0.17, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.34, धातु 0.13, पावर 0.02, रियल्टी 1.15, टेक 0.12 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.17 प्रतिशत लाभ में रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.56, जापान का निक्केई 0.10, हांगकांग का हैंगसेंग 0.25 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 प्रतिशत फिसल गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.09 प्रतिशत की बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *