गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : अमेरिका में महंगाई आंकड़े जारी होने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रूख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग और सेवाएं समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 482.70 अंक अर्थात 0.68 प्रतिशत की छलांग लगाकर 71,555.19 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 127.20 अंक यानी 0.59 प्रतिशत चढ़कर 21,743.25 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.61 प्रतिशत मजबूत होकर 38,765.87 अंक और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत चढ़कर 44,284.48 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3942 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1716 में तेजी जबकि 2136 में गिरावट रही वहीं 90 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 39 कंपनियां हरे जबकि 11 लाल निशान पर बंद रही।
बीएसई के 17 समूहों में लिवाली हुई। इससे सीडी 0.27, ऊर्जा 1.03, एफएमसीजी 0.14, वित्तीय सेवाएं 1.23, हेल्थकेयर 0.74, इंडस्ट्रियल्स 0.28, आईटी 0.38, दूरसंचार 0.08, यूटिलिटीज 0.28, ऑटो 0.27, बैंकिंग 1.44, कैपिटल गुड्स 0.38, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.38, तेल एवं गैस 0.26, पावर 0.23, टेक 0.40 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.45 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.07, जर्मनी का डैक्स 0.66 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.83 प्रतिशत गिर गया। वहीं, जापान का निक्केई 2.89 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.28 प्रतिशत चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *