गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के मजबूत तिमाही परिणाम से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 401.04 अंक अर्थात 0.67 प्रतिशत की छलांग लगाकर डेढ़ सप्ताह बाद 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 60056.10 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 119.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी लेकर 17743.40 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.47 प्रतिशत उछलकर 24,961.78 अंक और स्मॉलकैप 0.34 प्रतिशत चढ़कर 28,329.13 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3755 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1925 में लिवाली जबकि 1663 में बिकवाली हुई वहीं 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की 36 कंपनियां हरे जबकि 13 लाल निशान पर रहीं वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई में 15 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.42, सीडी 0.24, ऊर्जा 0.24, एफएमसीजी 0.48, वित्तीय सेवाएं 1.21, इंडस्ट्रियल्स 0.53, आईटी 0.51, बैंकिंग 1.32, कैपिटल गुड्स 0.33, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.96, धातु 0.54, तेल एवं गैस 0.03, रियल्टी 1.05, टेक 0.21 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.41 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.05, हांगकांग का हैंगसेंग 0.58 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.01 और जापान का निक्केई 0.10 प्रतिशत मजबूत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *