गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार की तेजी थमी

मुंबई : चीनी संसद के वार्षिक सत्र की शुरूआत में किसी बड़ी प्रोत्साहन योजना की घोषणा नहीं होने से विश्व बाजार में आई गिरावट से निराश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, आईटी और टेक समेत दस समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार की लगातार तीन दिन की तेजी थम गई।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 195.16 अंक की गिरावट लेकर 73,677.13 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 49.30 अंक टूटकर 22,356.30 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.17 प्रतिशत फिसलकर 39,957.82 अंक और स्मॉलकैप 0.63 प्रतिशत लुढ़ककर 45,206.84 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 3933 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2579 में बिकवाली जबकि 1262 में लिवाली हुई वहीं 92 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियों में गिरावट जबकि शेष 21 में तेजी रही।
बीएसई के 10 समूहों में बिकवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.22, एफएमसीजी 1.02, वित्तीय सेवाएं 0.23, हेल्थकेयर 0.14, इंडस्ट्रियल्स 0.44, आईटी 1.61, कैपिटल गुड्स 0.37, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.36, टेक 0.89 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.03 प्रतिशत गिर गए। वहीं, ऊर्जा 0.55, यूटिलिटीज 0.65, ऑटो 1.30, तेल एवं गैस 0.66 और पावर समूह के शेयर 0.47 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.32, जर्मनी का डैक्स 0.33, जापान का निक्केई 0.03 और हांगकांग का हैंगसेंग 2.61 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.28 प्रतिशत की बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *