गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार की तेजी थमी

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के उम्मीद के अनुरूप ब्याज दर में बढ़ोतरी के सिलसिले को विराम देने के बाद वैश्विक बाजार की मिलीजुली प्रतिक्रिया के बीच स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग, रियल्टी और टेक समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार की पिछले लगातार तीन दिन की तेजी थमी।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 310.88 अंक अर्थात 0.49 प्रतिशत का गोता लगाकर 62917.63 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 67.80 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18688.10 अंक पर आ गया। वहीं, दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.30 प्रतिशत चढ़कर 28,131.58 अंक और स्मॉलकैप 0.12 प्रतिशत बढ़कर 32,049.91 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3664 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1740 में लिवाली जबकि 1784 में बिकवाली हुई वहीं 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियों में गिरावट जबकि 20 में तेजी रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के दस समूहों में बिकवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.08, वित्तीय सेवाएं 0.92, आईटी 0.51, दूरसंचार 0.33, यूटिलिटीज 0.16, बैंकिंग 1.28, धातु 0.38, पावर 0.18, रियल्टी 0.78 और टेक समूह के शेयर 0.60 प्रतिशत गिर गए।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.18, हांगकांग का हैंगसेंग 2.17 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.74 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.43, जापान का निक्केई 0.05 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.40 प्रतिशत उतर गया।
कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 75 अंक गिरकर 63,153.78 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 63,310.96 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 62,871.08 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 63,228.51 अंक के मुकाबले 0.49 प्रतिशत टूटकर 62,917.63 अंक पर रहा।
वहीं, निफ्टी 19 अंक बढ़कर 18,774.45 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,794.10 अंक के उच्चतम जबकि 18,669.05 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,755.90 अंक की तुलना में 0.36 प्रतिशत उतरकर 18,688.10 अंक पर आ गया।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में विप्रो 1.93, इंडसइंड बैंक 1.81, एसबीआई 1.80, कोटक बैंक 1.67, आईसीआईसीआई बैंक 1.46, एचडीएफसी बैंक 1.28, इंफोसिस 1.13, टीसीएस 1.09, एचडीएफसी 0.95, टाटा मोटर्स 0.33, हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.33, बजाज फिनसर्व 0.29, एनटीपीसी 0.27, अल्ट्रासिमको 0.15, एक्सिस बैंक 0.12, रिलायंस 0.04, टाटा स्टील 0.04 और पावरग्रिड 0.02 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, नेस्ले इंडिया 1.12, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.01, एशियन पेंट 0.76, आईटीसी 0.76, एचसीएल टेक 0.70, मारुति 0.62, बजाज फाइनेंस 0.45, टेक महिंद्रा 0.33, भारती एयरटेल 0.25, एलटी 0.22, सन फार्मा 0.17 और टाइटन ने 0.01 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *