गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी लौटी

मुंबई : विश्व बाजार के सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय स्तर पर चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में आज तेजी लौट आई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.68 अंक बढ़कर 72,271.94 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 10.50 अंक की बढ़त के साथ 21,741.90 अंक पर रहा। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की रफ्तार अधिक तेज रही। मिडकैप 0.54 प्रतिशत उछलकर 37,036.77 अंक और स्मॉलकैप 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,986.53 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4047 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2541 में लिवाली जबकि 1350 में लिवाली हुई वहीं 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 22 कंपनियां हरे जबकि 28 लाल निशान पर बंद हुई।
बीएसई में कंज्यूमर डयूरेबल्स, बैंकिंग और ऑटो समूह की 0.19 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 17 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.59, सीडी 0.02, ऊर्जा 0.82, एफएमसीजी 0.48, वित्तीय सेवाएं 0.12, हेल्थकेयर 0.41, इंडस्ट्रियल्स 0.35, आईटी 0.43, दूरसंचार 0.76, यूटिलिटीज 0.27, कैपिटल गुड्स 0.11, धातु 0.08, तेल एवं गैस 0.64, पावर 0.10, रियल्टी 0.40, टेक 0.28 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 0.73 प्रतिशत की मजबूती रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.14, जर्मनी का डैक्स 0.30, हांगकांग का हैंगसेंग 0.02 और चीन का शंघाई कंपोज़िट 0.68 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, जापान के निक्केई में 0.22 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *