मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावर, यूटिलिटीज और दूरसंचार समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 195.45 अंक की तेजी लेकर 63,523.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 40.15 अंक को बढ़त लेकर 18,856.85 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.68 प्रतिशत उछलकर 28,635.61 अंक और स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत बढ़कर 32,577.35 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3642 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1760 में लिवाली जबकि 1756 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 26 कंपनियां तेजी जबकि शेष 24 में गिरावट रही। बीएसई के 12 समूहों में तेजी रही। सीडी 0.01, ऊर्जा 0.53, वित्तीय सेवाएं 0.60, हेल्थकेयर 0.07, आईटी 0.36, दूरसंचार 0.81, यूटिलिटीज 1.19, बैंकिंग 0.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.03, तेल एवं गैस 0.57, पावर 1.08 और टेक समूह के शेयर 0.46 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09, जर्मनी का डैक्स 0.20 और जापान का निक्केई 0.56 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.98 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.31 प्रतिशत की गिरावट रही।
शेयर बाजार में तेजी बरकरार
