गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी बरकरार

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक से पहले बैंकिंग संकट टलने की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की हेल्थकेयर, कमोडिटीज और यूटिलिटीज समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी बरकरार रही।
बीएसई का तीस शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 139.91 अंक की तेजी लेकर 58,214.59 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.40 अंक की बढ़त के साथ 17,151.90 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप भी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 24,041.70 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत चढ़कर 27,181.06 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3631 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2038 में लिवाली जबकि 1460 में बिकवाली हुई वहीं 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 33 कंपनियां हरे जबकि 16 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 15 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.46, सीडी 0.25, ऊर्जा 0.03, एफएमसीजी 0.40, वित्तीय सेवाएं 0.42, हेल्थकेयर 0.83, इंडस्ट्रियल्स 0.21, आईटी 0.20, यूटिलिटीज 0.49, ऑटो 0.40, बैंकिंग 0.15, कैपिटल गुड्स 0.01, तेल एवं गैस 0.24, पावर 0.23 और टेक समूह के शेयर 0.08 प्रतिशत मजबूत हुए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी रही। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.32, जापान का निक्केई 1.93, हांगकांग का हैंगसेंग 1.73 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.31 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.23 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *