गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार गिरा

मुंबई : वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर टेक महिंद्रा, इंफोसिस, मारुति और एसबीआई समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 78.22 अंक की गिरावट लेकर 66 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 65945.47 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.85 अंक फिसलकर 19664.70 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत टूटकर 32,066.50 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत की तेजी लेकर 37,225.00 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3793 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1876 में तेजी जबकि 1788 में गिरावट रही वहीं 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 23 कंपनियां लाल जबकि शेष 27 हरे निशान पर रही। बीएसई के छह समूहों में बिकवाली हुई। इस दौरान वित्तीय सेवाएं 0.21, हेल्थकेयर 0.15, आईटी 0.46, बैंकिंग 0.45, कंज्यूमर ड्यूरबल्स 0.23 और टेक समूह के शेयर 0.36 प्रतिशत टूट गया जबकि एफएमसीजी 0.43, दूरसंचार 0.97, इंडस्ट्रियल्स 0.47 और रियल्टी समूह के शेयरों में तेजी रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.55, जापान का निक्केई 1.11, हांगकांग का हैंगसेंग 1.48 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.43 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.06 प्रतिशत की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *