गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुनाफावसूली से गिरा शेयर बाजार

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज शेयर बाजार गिर गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 223.94 अंक लुढ़ककर 65,393.90 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 55.10 अंक फिसलकर 19,384.30 अंक पर आ गया। वहीं, बीएसई का मिडकैप 0.48 प्रतिशत चढ़कर 29,288.66 अंक और स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत की तेजी लेकर 33,502.21 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3601 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1745 में लिवाली जबकि 1713 में बिकवाली हुई वहीं 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 35 कंपनियों में गिरावट जबकि शेष 15 में तेजी रही। बीएसई के 10 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.05, वित्तीय सेवाएं 0.04, आईटी 0.64, दूरसंचार 0.50, यूटिलिटीज 0.32, ऑटो 0.01, बैंकिंग 0.22, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.30, पावर 0.06 और टेक समूह के शेयर 0.66 प्रतिशत गिर गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलजुला रुख रहा। इस दौरान एफटीएसई 1.09, जर्मनी का डैक्स 0.84 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.08 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.81 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.78 प्रतिशत की गिरावट रही। इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में इंफोसिस 1.17, टाटा मोटर्स 1.15, अल्ट्रा सिमको 1.14, एचडीएफसी बैंक 0.95, एनटीपीसी 0.91, एलटी 0.86, मारुति 0.64, एचडीएफसी 0.62, टाटा स्टील 0.48, एक्सिस बैंक 0.36, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 और बजाज फिनसर्व 0.01 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, कोटक बैंक 0.62, एशियन पेंट 0.48, सन फार्मा 0.42, नेस्ले इंडिया 0.39, टाइटन 0.31, एसबीआई 0.10 और रिलायंस के शेयरों ने 0.07 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *