गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार सपाट

मुंंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, हेल्थकेयर और धातु समेत तेरह समूहों में 1.21 प्रतिशत तक की गिरावट वहीं सीडी, आईटी और ऑटो समेत छह समूहों में 1.17 प्रतिशत तक की तेजी से आज शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.08 बढ़कर 60978.75 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18118.30 अंक पर सपाट बंद हुआ। वहीं, बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 0.30 प्रतिशत टूटकर 25,038.24 अंक और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत की गिरावट लेकर 28,422.45 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3650 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1969 में बिकवाली जबकि 1537 में लिवाली हुई वहीं 144 कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 29 कंपनियां लाल जबकि 21 हरे निशान पर रही।
बीएसई के 13 समूहों में गिरावट जबकि शेष में तेजी दर्ज की गई। कमोडिटीज 0.77, ऊर्जा 0.44, वित्तीय सेवाएं 0.10, हेल्थकेयर 1.01, इंडस्ट्रियल्स 0.81, दूरसंचार 0.82, यूटिलिटीज 0.82, बैंकिंग 0.46, कैपिटल गुड्स 0.75, तेल एवं गैस 0.28, पावर 0.78, रियल्टी 0.95 और धातु समूह के शेयर 1.21 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.20 प्रतिशत उतर गया जबकि जापान का निक्केई 1.46, हांगकांग का हैंगसेंग 1.82 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.76 प्रतिशत की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *