गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार सपाट

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सीडी, दूरसंचार, रियल्टी और टेक समेत चौदह समूहों में लिवाली होने के बावजूद आज शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.43 अंक की मामूली बढ़त लेकर 65,087.25 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन एस ई) के निफ़्टी 4.80 अंक बढ़कर 19347.45 अंक पर सपाट बंद हुआ। वहीं, दिग्गज कंपनियों के मुक़ाबले मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त तेजी रही, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.55 प्रतिशत की तेजी लेकर 31,207.87 अंक और स्मॉलकैप 0.83 प्रतिशत की छलांग लगाकर 36,851.14 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3790 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2302 में लिवाली जबकि 1343 में बिकवाली हुई वहीं 145 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ़्टी की 30 कंपनियां तेजी जबकि 21 गिरावट पर रही। बीएसई के चौदह समूहों में लिवली हुई। इस दौरान कमोडिटीज़ 0.63, सीडी 1.03, एफ एम सी जी 0.53, हेल्थ केयर 0.20, इंडस्ट्रियल्स 0.42, आईटी 0.71, दूरसंचार 1.40, ऑटो 0.68, कैपिटल गुड्स 0.17, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.48, धातु 0.72, रियल्टी 1.38, टेक 0.75 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.14 प्रतिशत मजबूत रहे जबकि पॉवर, तेल एवं गैस ऊर्जा, वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज और बैंकिंग समूह के शेयर 0.61 प्रतिशत की गिरावट पर रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ टी एस ई 0.13, जापान का निक्केई 0.33 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.46 और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.01 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *