गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार सपाट

मुंबई : विश्व बाजार के सकारात्मक रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, धातु, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत बारह समूहों में 1.22 प्रतिशत तक की तेजी वहीं आईटी, टेक और हेल्थकेयर समेत आठ समूहों में 1.13 प्रतिशत तक की बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 5.43 अंक फिसलकर 66017.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.85 अंक की मामूली गिरावट लेकर 19802 अंक पर रहा। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.15 प्रतिशत बढ़कर 33,567.10 अंक और स्मॉलकैप 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,751.07 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3844 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2064 में लिवाली जबकि 1636 में बिकवाली हुई वहीं 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियां लाभ और शेष 25 नुकसान में रही। बीएसई के आठ समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान हेल्थकेयर 1.13, इंडिस्ट्रियल्स 0.02, आईटी 0.46, यूटिलिटीज 0.12, कैपिटल गुड्स 0.26, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.44, पावर 0.11 और टेक समूह के शेयर 0.26 गिर गए।
ब्रिटेन के एफटीएसई की 0.01 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। जर्मनी का डैक्स 0.10, जापान का निक्केई 0.29, हांगकांग का हैंगसेंग 0.99 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.60 प्रतिशत चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *