गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिरावट से उबरा शेयर बाजार

मुंबई : विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 262.16 अंक की छलांग लगाकर 66428.09 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 79.75 अंक उछलकर 19811.50 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.39 प्रतिशत की तेजी लेकर 32,514.28 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत चढ़कर 38,585.62 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3825 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2184 में लिवाली जबकि 1506 में बिकवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां तेजी जबकि शेष 12 गिरावट पर रही। बीएसई में कैपिटल गुड्स की 0.11 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 19 में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.07, सीडी 0.19, ऊर्जा 0.94, एफएमसीजी 0.56, वित्तीय सेवाएं 0.66, हेल्थकेयर 0.25, इंडस्ट्रियल्स 0.37, आईटी 0.28, दूरसंचार 0.64, यूटिलिटीज 1.21, ऑटो 0.03, बैंकिंग 0.48, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.08, धातु 0.60, तेल एवं गैस 0.80, पावर 0.98, टेक 0.30 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.27 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.34, जापान का निक्केई 1.20, हांगकांग का हैंगसेंग 0.75 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.32 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.04 प्रतिशत उतर गया। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 391 अंक की तेजी के साथ 66,558.15 अंक पर खुला और थोड़ी देर बाद ही 66,559.82 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंतिम चरण में हुई बिकवाली के दबाव में यह 66,309.18 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 66,166.93 अंक की तुलना में 0.39 प्रतिशत चढ़कर 66,428.09 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह निफ्टी भी 111 अंक की छलांग लगाकर19,843.20 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,849.75 अंक के उच्चतम जबकि 19,775.65 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,731.75 अंक के मुकाबले 0.40 प्रतिशत मजबूत होकर 19,811.50 अंक पर रहा। इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में पावरग्रिड 1.97, टेक महिंद्रा 1.17, एनटीपीसी 1.03, भारती एयरटेल 0.94, एचडीएफसी बैंक 0.77, इंफोसिस 0.58, रिलायंस 0.54, आईसीआईसीआई बैंक 0.46, टाटा स्टील 0.28, विप्रो 0.28, एसबीआई 0.12 और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.10 प्रतिशत शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *