गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिरावट से उबरा शेयर बाजार

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रियल्टी, पावर, ऑटो और हेल्थकेयर समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत पिछले दिवस की भारी गिरावट से उबरकर शेयर बाजार में आज तेजी लौट आई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.99 अंक की बढ़त लेकर 71,386.21 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 31.85 अंक चढ़कर 21,544.85 अंक हो गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.07 प्रतिशत बढ़कर 37,404.32 अंक और स्मॉलकैप 0.37 प्रतिशत मजबूत होकर 43,821.16 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3944 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2241 में लिवाली जबकि 1606 में बिकवाली हुई वहीं 97 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां हरे जबकि 23 लाल निशान पर बंद हुई। बीएसई के 15 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान रियल्टी 2.52, कमोडिटीज 0.22, सीडी 0.68, ऊर्जा 0.26, हेल्थकेयर 0.90, इंडस्ट्रियल्स 0.72, आईटी 0.46, यूटिलिटीज 0.61, ऑटो 1.02, कैपिटल गुड्स 0.89, धातु 0.74, तेल एवं गैस 0.20, पावर 1.10, टेक 0.39 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.90 प्रतिशत चढ़ गया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.07, जापान का निक्केई 1.16 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.20 प्रतिशत के लाभ में रहा। हालांकि जर्मनी का डैक्स 0.09 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.21 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *