गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिरावट से उबरा शेयर बाजार

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, धातु, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरकर तेजी के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 78.94 अंक चढ़कर 57634.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 13.45 अंक बढ़कर 16985.60 अंक पर रहा। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा, जिससे मिडकैप 0.05 प्रतिशत फिसलकर 24,042.13 अंक और स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत गिरकर 26,980.75 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3640 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2139 में बिकवाली जबकि 1387 में लिवाली हुई वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 32 कंपनियां हरे जबकि शेष 18 लाल निशान पर रहीं।
बीएसई के 12 समूहों में तेजी रही। इस दौरान सीडी 0.65, ऊर्जा 0.37, एफएमसीजी 0.99, वित्तीय सेवाएं 0.22, हेल्थकेयर 0.43, यूटिलिटीज 1.20, ऑटो 0.12, बैंकिंग 0.30, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.75, तेल एवं गैस 1.08, पावर 1.13 और रियल्टी समूह के शेयर 1.00 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.18 और जर्मनी का डैक्स 0.76 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जापान का निक्केई 0.80, हांगकांग का हैंगसेंग 1.72 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.12 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *