गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, दूरसंचार, रियल्टी आईटी और टेक समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.69 अंक चढ़कर 80,716.55 अंक हो गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26.30 अंक बढ़कर 24,613.00 अंक पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप 0.29 प्रतिशत फिसलकर 47,823.94 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.32 प्रतिशत की बढ़त लेकर 54,301.89 अंक रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 4009 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2002 में लिवाली जबकि 1909 में बिकवाली हुई वहीं 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियां हरे जबकि 22 लाल निशान पर रही।
बीएसई के 12 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.03, सीडी 0.02, ऊर्जा 0.15, एफएमसीजी 0.89, आईटी 0.56, दूरसंचार 0.89, ऑटो 0.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.08, धातु 0.34, रियल्टी 1.62, टेक 0.85 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.13 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.24, जर्मनी का डैक्स 0.41 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.60 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, जापान का निक्केई 0.20 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.08 प्रतिशत की बढ़त रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 67 अंक की बढ़त के साथ 80,731.49 अंक पर खुला और दमदार लिवाली के बल पर दोपहर से पहले 80,898.30 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 80,598.06 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। अंत में पिछले दिवस के 80,664.86 अंक के मुकाबले 0.06 प्रतिशत उठकर 80,716.55 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी भी 29 अंक बढ़कर 24,615.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,661.25 अंक के उच्चतम जबकि 24,587.65 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,586.70 अंक की तुलना में 0.11 प्रतिशत मजबूत होकर 24,613.00 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों ने मुनाफा कमाया उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.70, भारती एयरटेल 2.00, टेक महिंद्रा 1.13, इंफ़ोसिस 1.09, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.95, आईसीआईसीआई बैंक 0.81, आईटीसी 0.58, एशियन पेंट 0.56, बजाज फिनसर्व 0.45, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.40, टाइटन 0.35, अदाणी पोर्ट्स 0.23, टीसीएस 0.18, नेस्ले इंडिया 0.17, टाटा स्टील 0.15, इंडसइंड बैंक 0.11, मारुति 0.08 और बजाज फाइनेंस 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, कोटक बैंक 2.11, एनटीपीसी 1.35, रिलायंस 1.32, अल्ट्रासिमको 1.23, पावरग्रिड 0.42, एलटी 0.38, सन फार्मा 0.38, टाटा मोटर्स 0.31, एक्सिस बैंक 0.28, एचसीएल टेक 0.18, एचडीएफ़सी बैंक 0.14 और एसबीआई के शेयर 0.09 प्रतिशत नुकसान में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *