मुंबई : वैश्विक स्तर के सकारात्मक संकेतों के बावजूद घरेलू स्तर पर आईटीख् टेक, रियलटी, धातु, हेल्थकेयर, एनर्जी और तेल एवं गैस जैसे समूहों में हुयी बिकवाली के कारण आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट में रहा। इस दौरान सेंसेक्स 60 हजार अंक और निफ्टी 18 हजाार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे उतर गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 412.96 अंकों की गिरावट लेकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59934.01 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 126.35 अंक टूटकर 17977.40 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की बिकवाली की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप् 0.31 प्रतिशत बढ़कर 26307.20 अंक पर और स्मॉलकैप 0.06 प्रतिशत उठकर 29911.51अंक पर रहा।
बीएसई में कुल मिलाकर 3620 कंपनियोंं में कारोबार हुआ जिसमें से 1798 गिरावट में और 1698 बढ़त में रही जबकि 124 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में शामिल समूहों में से आईटी 1.63 प्रतिशत, टेक 1.50 प्रतिशत, धातु 1.09 प्रतिशत, हेल्थकेयर 0.88 प्रतिशत, सीडी 0.76 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.06 प्रतिशत और एनर्जी 0.14 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि पावर 2.06 प्रतिशत, यूटिलिटीज 1.99 प्रतिशत, ऑटो 0.84 प्रतिशत, टेलीकॉम 0.07 प्रतिशत की बढ़त में रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन के शंघाई कंपोजिट 1.16 प्रतिशत को छोड़कर सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहा। इसमें ब्रिटेन का एफटीएसइ 0.57 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.31 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.21 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.44 प्रतिशत शामिल है।
बिकवाली से हकलान हुआ शेयर बाजार
