मुंबई : वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू स्तर अधिकांश समूहों में बिकवाली होने से शेयर बाजार आज दबाव में रहा जिससे बीएसई का सेंसेक्स जहां मामूली टूट गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गयी।
बीएसई का सेंसेक्स 33.90 अंकों की गिरावट लेकर 62834.80 अंक पर रहा जबकि एनएसई का निफ्टी 4.95 अंक की मामूली बढ़त लेकर 18701.05 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.10 प्रतिशत बढ़कर 26349.10 अंक पर और स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत बढ़कर 29986.30 अंक पर रहा।
बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिसमें हेल्थकेयर 0.47 प्रतिशत, एनर्जी 0.17 प्रतिशत, आईटी 0.36 प्रतिशत, टेलीकॉम 0.27 प्रतिशत, ऑटो 0.31 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.12 प्रतिशत, टेक 0.29 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। बढ़त में रहने वालों में धातु 2.37 प्रतिशत, रियलटी 0.74 प्रतिशत, बैंक 0.46 प्रतिशत, वित्तीय सेवायें 0.35 प्रतिशत, और कमोडिटी 0.85 प्रतिशत शामिल है।
बीएसई में कुल 3794 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2111 बढ़त में जबकि 1486 गिरावट में रहे जबकि 197 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर जर्मनी के डैक्स के 0.47 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गयी। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.28 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 4.51 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.76 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.15 प्रतिशत की बढ़त में रहा।
शेयर बाजार दबाव में
