गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2 पक्षों में पथराव और फायरिंग, 1 घायल

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच आज जमकर पथराव ओर फायरिंग हुयी। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। लेकिन एक युवक पथराव में घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम धनेला में एक ही परिवार के दो पक्ष मात्र सात बिस्वा जमीन पर कब्जा को लेकर आज आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। गोलीबारी में किसी के हताहत की खबर नहीं हैं, लेकिन एक युवक पथराव में घायल हुआ है जिसे उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ नामदज मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *