गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो समुदाय में पथराव, 15 हिरासत में

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर आंवला थाना क्षेत्र के गांव महमूदापुर में शुक्रवार को मामूली बात पर दो समुदाय के बीच झड़प के दौरान पथराव और मारपीट हुयी। पुलिस में 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) ने बताया कि मस्जिद के पास एक दुकान में पकौड़ी मिठाई बन रही थी, भट्टी में बच्चों ने ईट लगाने के लिए मस्जिद के पास से एक ईट उठाकर लगा दी थी।

इसको लेकर विवाद हुआ। घटना उपरांत गांव में तनाव हो गया। आरोप है कि एक समुदाय ने दूसरे के घरों में घुसकर मारपीट कर पथराव भी किया। उन्होने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों पक्षों से 15 लोग हिरासत में लिए गए है। घटना संबंधी वायरल हुई वीडियो से पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है। क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *