गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बजरंद दल की बाइक रैली पर पथराव, कई घायल

संबलपुर : ओडिशा के संबलपुर में बजरंग दल हनुमान जयंती समन्वय समिति की ओर से बुधवार को निकाली गयी बाइक रैली पर हुए पथराव में 20 से अधिक बाइक सवार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सहित 12 पुलिस अधिकारी, नगर एवं धनुपाली थाना क्षेत्र के आईआईसी घायल हो गये। पुलिस ने कहा कि अपराह्न तक सब कुछ शांतिपूर्ण था, लेकिन शाम को स्थिति उस समय उग्र हो गई जब धनुपाली चौक से घनी मुस्लिम बहुल इलाके मोतीझारन के रास्ते जा रही बाइक रैली पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया।
पथराव में तपन कुमार मोहंती, प्रकाश कर्ण, अनीता प्रधान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गए। संभावित खतरों को भांपते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जुलूस के दौरान तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने भी स्थिति को टालने के लिए सराहनीय कार्य किया। पुलिस ने कहा कि एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दो बाइक और कुछ दुकानें जलकर राख हो गईं।
संबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी गंगाधर ने कहा, घायल पुलिस अधिकारियों और युवकों को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। मोतीझरान मस्जिद क्षेत्र के पास और शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पांच प्लाटून तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *