इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 5200 रुपये तथा चांदी 5000 रुपये महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 68700 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 73900 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 75500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 81500 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 74250 नीचे में 68700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 83100 तथा नीचे 75400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2344 डॉलर तथा चांदी 2741 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना-चांदी में मजबूती
