इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। इस दौरान सोना 750 रुपये व चांदी 1500 रुपये महंगी होकर बिकी। चांदी सिक्का 50 रुपये नग महंगा बिका। कारोबार की शुरुआत में सोना 51650 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 52400 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 58000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 59500 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 52700 नीचे में 52300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 60200 तथा नीचे 59400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1695 डॉलर तथा चांदी 2015 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना -चांदी में मजबूती
