गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना -चांदी में मजबूती

इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में जोरदार मजबूती दर्ज की गई। इस दौरान सोना 450 रुपये व चांदी 1500 रुपये बढ़कर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 51750 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 52100 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 58500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 60000 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 52200 नीचे में 51450 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 60100 तथा नीचे 58400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1680 डॉलर तथा चांदी 2080 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *