इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 550 रुपये तथा चांदी 100 रुपये महंगी होकर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 62000 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 62550 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72900 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 73000 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 62550 नीचे में 62100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 73000 तथा नीचे 72700 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2006 डॉलर तथा चांदी 2310 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना तथा चांदी में मजबूती
