गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना -चांदी में मजबूती

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। इस दौरान सोना 700 रुपये तथा चांदी 2200 रुपये बढ़कर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 52750 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 53400 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 61200 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 63400 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 53500 नीचे में 52600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 63500 तथा नीचे 60700 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1800 डॉलर तथा चांदी 2315 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *